the-woman-was-recognized-first-helping-now-black-mail

महिला से जान पहचान हुई, पहले मदद की अब कर रही ब्लैक मेल

महिला से जान पहचान हुई, पहले मदद की अब कर रही ब्लैक मेल

  • 50 हजार की डिमाण्ड
  • दुष्कर्म में फंसाने की धमकी

जोधपुर,शहर के भट्टी की बावड़ी इलाके में रहने वाले एक युवक की पहचान विवेक विहार की एक महिला से जून महिने में हुई थी। महिला उसे कुड़ी इलाके में मिली थी। बाद में नजदीकियां बढने पर युवक ने महिला की रूपयों से मदद की। अब महिला 50 हजार रूपयों का दबाव बना रही है। रूपए नहीं दिए जाने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। कुडी थाने में इस बारे में मामला दर्ज कराया गया है।

कुडी पुलिस ने बताया कि भट्टी की बावडी में रहने वाले एक युवक ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि जून महिने में वह कुडी स्थित एक निजी स्कूल की तरफ सेक्टर 6 में आया था। तब एक महिला उसे मिली थी जिसे वह मदद के तौर पर घर तक छोडने गया। बाद में महिला से पहचान हो गई और एक दूसरे से बातचीत करने लगे। इस महिला ने अपना नाम मुन्नी बताया था। महिला विवेक विहार की बताई है।

युवक का आरोप है कि उसने महिला को पहले मदद के नाम पर 10-15 हजार रूपए दिए थे। मगर बाद में अब 50 हजार रूपयों की डिमाण्ड कर रही है। रूपए नहीं दिए जाने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दे रही है। रिपोर्ट में महिला के पति पर भी आरोप लगाया गया है। इसमें वीडियो बनाया गया उसका उल्लेख नहीं किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts