मौसम हुआ साफ बारिश का कोई अलर्ट नहीं
तापमान बढ़ा
अब तक सामान्य से 23 फीसदी कम हुई बरसात
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मौसम हुआ साफ बारिश का कोई अलर्ट नहीं तापमान बढ़ा। शहर में मंगलवार को मौसम एकदम साफ रहा है। मौसम विभाग ने भी अब मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया है। हालांकि हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
30 करोड़ के धोखाधड़ी केस में विक्रम भट्ट की पत्नी की याचिका खारिज
मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है।शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ,जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 212.4 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
जो मानसून सीजन क सामान्य से 23 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले 5 दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 23 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

