Doordrishti News Logo

नींव खुदाई करते पड़ौसी फैक्ट्री की दीवार गिरी

जोधपुर,नींव खुदाई करते पड़ौसी फैक्ट्री की दीवार गिरी। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र एम्स अस्पताल के सामने गली नंबर 11 में मंगलवार दिन में एक फैक्ट्री निर्माण के समय नींव खुदाई करते पड़ौसी फैक्ट्री की दीवार ढह गई। हादसे में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। दीवार ढहने से पास वाली दीवार के अहाते में रखे गैस सिलेण्डर बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। हादसे के बाद काफी संख्या में लोगबाग एकत्र हो गए।

 

यह भी पढ़ें – आवासन बोर्ड कर्मचारी संध 3 अक्टूबर से करेगा कार्मिक अनशन

जानकारी के अनुसार बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एम्स अस्पताल के सामने गली नंबर 11 में एक फैक्ट्री के निर्माण कार्य के समय नींव खुदाई चल रही थी। तब पड़ौसी की एक टैक्सटाइल फैक्ट्री की दीवार भी भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार के आस पास कोई नहीं था, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। दीवार पड़ौसी की फैक्ट्री पर इस कदर गिरी कि वह सहारे पर खड़ी रह गई। किसी के हताहत होने की जानकारी अभी नहीं मिली है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिये – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed