Doordrishti News Logo

आवासन बोर्ड कर्मचारी संध 3 अक्टूबर से करेगा कार्मिक अनशन

विरोध प्रदर्शन 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा

जोधपुर,राजस्थान आवासन मण्डल, जोधपुर वृत-द्वितीय के कार्यालय के बाहर भोजन अवकाश में राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के संघर्ष समिति के आहवान पर राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारियों द्वारा लगातार 11 वें दिन नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पहले काले कपड़ों में विरोध किया गया,अब यह नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। उसके बाद भी सरकार की हठधर्मिता रही तो 3 अक्टूबर से प्रदेश स्तर पर मुख्यालय पर कार्मिक अनशन शुरू किया जाएगा।

यह जोधपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है,आप भी पढ़िए- देश के पहले रेलवे टेस्ट ट्रैक का निर्माण जोधपुर मंडल में प्रारंभ

शाखा अध्यक्ष एसपी हर्ष ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मण्डल से गलत तरीके से 1000 करोड़ रुपये लिये जा रहे हैं जिससे मण्डल को भारी वित्तीय हानि उठानी पड़ेगी। मण्डल की वर्तमान में 2700 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं और मण्डल कोष में मात्र 1800 करोड़ रुपये जमा हैं,उसके बावजूद राज्य सरकार मण्डल कोष से 1000 करोड़ रुपये जबरन लेना चाहती है जिसके विरोध में संघ की संघर्ष समिति के आह्वान पर राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी लामबन्द हैं।उन्होंने कहा कि पहले काले कपड़े पहन कर विरोध किया,अब भोजन अवकाश के दौरान विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी किया जा रहा है जो 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। उसके बाद भी सरकार की हठधर्मिता रही तो 3 अक्टूबर से प्रदेश स्तर पर मुख्यालय में कार्मिक अनशन शुरू किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में प्रान्तीय परामर्श सचिव उमेश देवड़ा, आवासीय अभियन्ता दीपक बिस्सा व लाखाराम खिलेरी,शाखा वृत-प्रथम के अध्यक्ष राजेश रूप राय,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अचल सिंह गहलोत,अनिष हर्ष,जोगेन्द्र,सोनू मोती लाल आदि उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed