Doordrishti News Logo

पटना-पश्चिमी बंगाल के शातिरों ने ऑनलाइन रकम साफ की

  • ठेेकेदार ने एजेंसी से मंगवाया 16.50 लाख का सरिया
  • खाते में रकम डलवाने के बाद पटना का आदमी फरार
  • पश्चिमी बंगाल से तीन को गिरफ्तार कर लाई पुलिस

जोधपुर,शहर के बनाड़ के निकट सारण नगर में रहने वाला एक ठेकेदार धोखे का शिकार हो गया। उसने एक एजेंसी के मार्फत 16.50 लाख का सरिया मंगवाया। ऑनलाइन खाते में रकम चढ़ा दी गई। मगर सरिया नहीं पहुुंचा। बाद में एजेंसी से पता लगा कि रकम नहीं आई है। इतनी बड़ी राशि का गबन होने पर उसने बैंक से संपर्क किया। पता लगा कि आरजीटीएस से रकम को उठाया गया। पटना के शातिर ने पश्चिमी बंगाल के बदमाशों के साथ मिलकर रकम को उठा लिया। रकम बीच रास्ते ही गायब कर डाली।

पुलिस ने जांच आरंभ की और तीन आरोपियों को अब पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। मगर पटना वाला शातिर दिमाग व्यक्ति हाथ नहीं लगा है। अब पकड़े गए व्यक्तियों के खाते से भी रकम साफ कर दी गई। फिलहाल पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि सारण नगर बनाड़ निवासी जोराराम कंस्ट्रक्शन का काम करने के  साथ ठेकेदारी करता है। उसने जनवरी में कामधेनु एजेंसी से सरिया मंगवाया गया था। इसके लिए आरजी टीएस के मार्फत 16.50 लाख रूपए खाते में ट्रांसफर किए गए थे। 24 जनवरी को उसने खाते में रूपए डाले थे। मगर सरिया नहीं पहुंचा। उसे बताया गया कि रूपए खाते में नहीं आए हैं तब वह बैंक भी गया था। इसके बाद उसने बनाड़ थाने में रूपयों की धोखाधड़ी को लेकर 28 जनवरी को मामला दर्ज करवाया।

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि प्रकरण में तफ्तीश में सामने आया कि बीच में ही पटना के एक गिरोह ने पश्चिमी बंगाल के लोगों के साथ मिलकर रकम को खुर्दबुर्द कर डाला है। इस पर पुलिस ने नंबरों और खातों को ट्रेस करते हुए पश्चिमी बंगाल के तीन आरोपियों मेदनीपुर के सुमन मंडल पुत्र परनेय मंडल, प्रतीक मैथी पुत्र समर मैथी एवं सुभाष मोहंती पुत्र अशोक मोहंती को गिरफ्तार कर जोधपुर लाई है। आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि पटना के एक शख्स ने उनके खाते में यह रकम डाली थी। मगर रकम डालने के साथ ही वह खाते से रूपयों को हाथोंहाथ ट्रांसफर करता रहा। जिससे इनके खाते भी साफ हो गए। थानाधिकारी खोजा के अनुसार अब पटना के शातिर का पता लगा कर तलाश की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त अभी दस दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिए गए हैं। कोई बड़ा गिरोह हाथ लग सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026