Doordrishti News Logo
  • साथी को भी लिया हिरासत में
  • चोरी का माल बरामद

जोधपुर, शहर के मिल्कमैन कॉलोनी स्थित गली नंबर 12 में गत दिनों अलमारी के कारखाने से माल चुराने के आरोप में पुलिस ने वहां पर काम करने वाले नौकर को गिरफ्तार किया है। उसके एक अन्य साथी को भी हिरासत में लिया गया है।पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मिल्कमैन कॉलेानी में गली नंबर 12 में एक अलमारी के कारखााने में चोरी की रिपोर्ट उसके मालिक चांदणा भाखर निवासी इमरान की तरफ से दी गई थी।

जिसमें बताया कि उनका लोहे की अलमारी व बक्से का कारखाना मिल्क मैन कॉलोनी में है। जहां पर आसिफ नाम का युवक काम भी करता था, जो कारखाने नहीं आ रहा। जो कारखाने में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लोहे के चद्दर व अलमारियां चुरा भागा। घटना की गंभीरत को देखते हुए थानाधिकारी पंकजराज माथुर के सुपरविजन में गठित टीम ने जांच करते हुए सोमवार को नागौरी गेट निवासी आसिफ पुत्र इस्माइल और नया तालाब,नागौरी गेट निवासी मोहम्मद मनान पुत्र मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन दोनों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया। इंसाफ कारखाने में ही काम करता था। पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है।

यह भी पढ़ें जेआईए और एमआईए के बीच मेगा फ्रेंडली क्रिकेट मैच आयोजित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026