स्कूल से बेटी को लेकर लौट रहे पिता चाचा की बाइक को टैंकर ने लिया चपेट में,तीनों की मौत
- आक्रोशित लोगों ने किया टैंकर पर पथराव
- टैंकर चालक फरार
जोधपुर,शहर के निकट डीपीएस सर्किल के पास में मंगलवार की दोपहर में स्कूल से बेटी को लेकर लौट रहे पिता और चाचा की बाइक को तेल टेंकर चालक ने चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी लोगों का जमावड़ा हो गया। फिलहाल घटना स्थल पर हंगामेदार स्थिति बनी है।

घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित भी हुए। टेंकर का चालक मौके से भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। आक्रोशित लोगों ने टैंकर पर जमकर पथराव किया। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
एसीपी प्रतापनगर प्रेमधणदे ने बताया कि पाल बाइपास खड़की निवासी 35 साल का जोराराम पुत्र वोराराम मेघवाल अपनी दस साल की बेटी मनीषा को स्कूल से लेने के लिए अपने भाई 20 साल के अर्जुन के साथ निकला था।

यह तीनों बाद में बाइक पर सवार होकर डीपीएस चौराहा से होते हुए घर पाल बाइपास पर आ रहे थे। तब एक टेंकर के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में मनीषा और उसके चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता जोराराम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इधर घटना की जानाकरी मिलने पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी जुल्फिकार अली आदि वहां पहुुंचे। रास्ता जाम होने की स्थिति बनी हुई है। इधर काफी लोगों का जमावड़ा भी हो गया और लोग आक्रोशित हो गए। शवों को फिलहाल कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है। तेल टैंकर का चालक भागने में सफल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने टैँकर पर पथराव कर शीशे फोड़ दिए। पुलिस जाब्ता फिलहाल स्थिति का संभाले हुए है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

