Doordrishti News Logo

उदयपुर घटना को पूरी गंभीरता से ले रही है राज्य सरकार

मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ

  • प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील
  • मुख्यमंत्री ने जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से किया संवाद
  • अपराधियों पर होगी कठोर कार्रवाई

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान पूरे देश में साम्प्रदायिक सौहार्द्र व भाईचारे के लिए जाना जाता है। उदयपुर घटना कोई साधारण घटना नहीं है, इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। सरकार इस घटना को पूरी गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि इन तमाम बातों का खुलासा होना जरूरी है कि इस घटना के पीछे किसका षडयंत्र है। इस घटना का लिंक किससे जुड़े हैं, इससे किस तरह के राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का संबंध है इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की।

गहलोत बुधवार सुबह जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना होने से पूर्व जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी प्रकार के विषयों को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। इस टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि घटना की जांच के लिए मंगलवार को ही एडीजी, एसओजी अशोक राठौर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। विशेष अनुसंधान दल अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी, राजस्थान के पर्यवेक्षण में कार्य कर रहा है। एसआईटी में प्रफुल कुमार महानिरीक्षक पुलिस, एटीएस (एसआईटी प्रभारी) गौरव यादव, पुलिस अधीक्षक एसओजी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा,अति.पुलिस अधीक्षक सीआईडी अपराध शाखा उदयपुर एवं अनंत कुमार अति. पुलिस अधीक्षक, एटीएस उदयपुर (अनुसंधान अधिकारी) सदस्य है। एसआईटी घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जाँच कर रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026