विधानसभा अध्‍यक्ष ने सभी दलों को सदन संचालन में सहयोगी बनने का किया आह्वान

विधान सभा में सर्वदलीय बैठक सम्‍पन्‍न

जयपुर,(डीडी न्यूज)।विधानसभा अध्‍यक्ष ने सभी दलों को सदन संचालन में सहयोगी बनने का किया आह्वान। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा का यह पवित्र सदन प्रदेश की आठ करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता है।

इसे भी पढ़ें – विद्यार्थियों का शारीरिक,मानसिक और भावनात्मक विकास समय की जरूरत-मीना

सदन की कार्यवाही को आम जनता देखती है। प्रदेश की जनता से चुनकर आये जनप्रतिनिधि अपने आचरण और व्यवहार से जन आकांक्षाओं के अनुकूल आदर्श प्रस्तुत करें। देवनानी ने कहा कि विधान सभा सदन नियमों, परम्‍पराओं व मर्यादाओं से चलता है। उन्होंने सभी दलों से सदन को शांति पूर्वक चलाने में सहयोग करने और सार्थक बहस में अपनी बात समय सीमा में रखने के लिए कहा है।

सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के तृतीय सत्र की बैठकें शुक्रवार 31 जनवरी से आरम्भ होगी। इससे पहले बुधवार को विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्‍यक्षता में विधान सभा में सर्वदलीय बैठक सम्‍पन्‍न हुई।

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा का सदन नये कलेवर में तैयार हो गया है। सदन को वन-नेशन-वन एप्‍लीकेशन के तहत टेब लगाकर तैयार कर दिया गया है। सदन में सार्थक चर्चा और राज्‍यपाल अभिभाषण को पक्ष और प्रतिपक्ष के सभी सदस्य शान्तिपूर्ण सुनने के लिए बैठक में सहमती बनी।

देवनानी ने कहा कि सदस्‍य सदन में मर्यादित व्‍यवहार करें और वैल में नहीं आएं। सभी सदस्‍यों को नियमों के अनुसार बोलने का मौका मिलेगा। विधान सभा का सदन अधिक से अधिक दिन चले इसके लिए सभी दलों को सकारात्मक सोच रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी सोलहवीं विधान सभा के सभी सदस्यों की है।

90 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब विधान सभा को प्राप्त हुए
अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि सोलहवीं विधान सभा के 90 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब विधान सभा को प्राप्त हो गये हैं। देवनानी ने कहा कि यह शुभ लक्षण है। शेष रहे प्रश्नों के जवाब भी विधान सभा को शीघ्र प्राप्त हो जाएंगे। बैठक में विधान सभा को 90 प्रतिशत प्रश्‍नों के जवाब प्राप्‍त होने के लिए विधान सभा अध्‍यक्ष द्वारा किये गये प्रयासों की मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा नेता प्रतिपक्ष सहित सभी ने सराहना की।

शालीनता से उठायें मुद्दे,सदन में सभी को मिलेगा बोलने का मौका
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सभी दलों को चर्चा के लिए नियमानुसार समय आवंटित किया जायेगा। उन्‍होंने कहा है कि दोनों पक्षों के मुख्‍य सचेतक को विधान सभा सदन की समय सीमा के अनुसार ही आसन को बोलने वाले सदस्‍यों की सूची देनी होगी। समय सीमा में ही सदस्यों को अधिक से अधिक अपनी बात रखनी होगी। उन्होंने कहा कि यह दलों के नेताओं कि जिम्मेदारी होगी कि उनके दल का सदस्य सदन में अपनी बात को आवंटित समय में ही रखने का प्रयास करे। देवनानी ने कहा कि सभी सदस्य शालीनता से मुद्दे उठाएं।

जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस हो
देवनानी ने कहा कि यह सदन जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने का पवित्र स्थल है। इस स्थल की गरिमा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रतिपक्ष अपनी बात रखें। प्रतिपक्ष को नियमों के अनुसार पूरा समय दिया जाएगा। राज्‍य सरकार भी प्रतिपक्ष द्वारा उठाये गए मुद्दों को गम्‍भीरता से ले।

स्वस्थ आलोचनाओं से कार्य में आती है नवीन गति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सदन में अपनी- अपनी बात रखने के लिए पक्ष व प्रतिपक्ष के सभी सदस्यों की भावना एक समान ही होती है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार द्वारा सदस्यों की बातों को गम्भीरता से लिया जायेगा। सदस्‍यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निस्तारण भी कराया जायेगा। उन्होनें कहा कि स्वस्थ आलोचनाओं से कार्य में नवीन गति आती है।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की यह ऐतिहासिक पहल है। सदन संचालन में इस सर्वदलीय बैठक के दूरगामी सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। उन्होनें बैठक में उपस्थित होने वाले पक्ष व प्रतिपक्ष के नेतागण का आभार ज्ञापित किया। बैठक में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग] प्रतिपक्ष के मुख्‍य सचेतक श्री रफीक खान] बसपा के मनोज कुमार और रालोद के डॉ.सुभाष गर्ग भी मौजूद थे।

बैठक में आये महत्वपूर्ण सुझाव
बैठक में सदन में पहले से चल रही पर्ची पर बोलने की व्यवस्था पर मंत्रीगण से जवाब दिलाने पर भी चर्चा हुई। समितियों की रिपोर्ट पर बहस कराये जाने और अधिकारियों की सदन की अधिकारी दीर्घा में उपस्थिति को सुनिश्चित किये जाने के सुझाव भी आये। राजस्थान विधान सभा में सदन चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक का आयोजन देवनानी की ऐतिहासिक पहल है।

देवनानी ने सदन को नियमों मर्यादाओं और शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की है। उन्‍होंने कहा है कि सोलहवीं विधान सभा के तृतीय सत्र में पक्ष और प्रतिपक्ष के सभी सदस्‍य सदन में इस तरह का व्‍यवहार करें कि यह सत्र विधान सभा का आदर्श बन सके और लोकतंत्र के इस पावन स्‍थल से आमजन की अपेक्षाएं पूरी हो सके।

मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विधान सभा पहुंचने पर अध्‍यक्ष देवनानी का पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर अभिनन्‍दन किया। अध्‍यक्ष देवनानी ने मुख्‍यमंत्री शर्मा तथा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को राजस्‍थान विधान सभा का वर्ष 2025 का वॉल एवं टेबल कैलेण्‍डर भेंट किये। देवनानी ने सभी दलों के नेताओं को सदन के बदले स्‍वरूप का अवलोकन भी कराया।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026