विद्यार्थियों का शारीरिक,मानसिक और भावनात्मक विकास समय की जरूरत-मीना
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। विद्यार्थियों का शारीरिक,मानसिक और भावनात्मक विकास समय की जरूरत-मीना।शेरगढ़ ब्लॉक के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में बुधवार को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसे भी पढ़िए – महाकुंभ में भगदड़ से 20 श्रद्धालुओं की मौत,50 घायल
प्रशिक्षक दिलीप कुमार मीना ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण बढ़ाने में शिक्षक की अहम भूमिका होती है,जिसके लिए वह विद्यार्थियों में स्वस्थ आदतों एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न धारणाओं के बारे में स्पष्ट जानकारी प्रदान करता है।
इस प्रशिक्षण में विद्यालय जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित 11 विषयों पर आधारित प्रशिक्षण हैं। स्वस्थ,भावनात्मक कल्याण,मानसिक स्वास्थ्य, पारस्परिक संबंध,मूल्य और नागरिकता,जेंडर समानता,पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता व पदार्थों (मादक) के दुरुपयोग की रोकथाम और प्रबंधन,स्वस्थ जीवन शैली का प्रोत्साहन,प्रजनन स्वास्थ्य और एचआईवी की रोकथाम,हिंसा और चोट के खिलाफ सुरक्षा तथा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना।
इसके माध्यम से बच्चों को तैयार करना है ताकि बच्चों के समग्र विकास के लिए स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा दिया जा सके।इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक खेतसिह राठौड़,दिलीप कुमार मीना, व्यवस्थापक पेहप सिंह एवं चैन सिंह,जीवराज सिंह,नखता राम, तारा राम,मूलचन्द मीना,मग सिंह,खींयाराम,खेताराम,रवि कुमार मीना जगदीश प्रसाद, झाबरमल, अविनाश,हरिओम मीणा आदि शिक्षक मौजूद थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

