ट्यूबवैल पर चालक को पुन: नियुक्ति के लिए मांगे थे 30 हजार, तलाशी में मिला अफीम
जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरूवार को कनोडिया पुरोहितान ग्राम पंचायत के सरपंच को एक व्यक्ति से दस हजार रूपए रिश्वत लिए जाने को आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसने परिवादी से ट्यूबवैल पर चालक पद पर पुन: नियुक्ति के एवज में यह राशि ली।
राशि अपने घर पर ली। पलंग के गद्दे से राशि बरामद किए जाने के साथ तलाशी में अफीम भी मिला। जिस पर देचू थाना पुलिस को अलग से सूचना दी गई। प्रकरण में अब अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत ने बताया कि कनोडिया पुरोहितान सेखाला निवासी देवाराम की तरफ से एक शिकायत दी गई। इसमें बताया कि उसे 20 जुलाई 18 के जनता जल योजना के तहत श्मशानघाट ट्यूबवैल पर चालक पद पर नियुक्ति हुई थी।
बाद में 10 नवंबर 20 को उसे हटा दिया गया। इस पर नियुक्ति पाने के लिए वह कनोडिया पुरोहितान के ग्राम पंचायत सरपंच सांगसिंह राजपुरोहित से संपर्क किया। तब उसने पुन: नियुक्ति के लिए 30 हजार रूपयों की रिश्वत की मांग की।
बाद में 20 हजार लेने पर सहमत हो गया। बाद में संपर्क किए जाने पर 15 हजार में राजी होने के साथ ही पांच हजार रूपए अग्रिम लिए। एएसपी लखावत ने बताया कि इस शिकायत का सत्यापन करवाए जाने पर सही पाया गया।
गुरूवार की सुबह परिवादी देवाराम को शेष दस हजार रूपए लेकर आरोपी सांगसिंह राजपुरोहित के छोगजी की ढाणियां कनोडिया पुरोहितान भेजा गया। जहां पर आरोपी सांगसिंह ने दस हजार रूपए लेकर अपने पलंग के गद्दे के नीचे रख दिए। तब इशारा पाकर दबिश दी गई और आरोपी सांगसिंग को गिरफ्तार कर लिया गया।
पलंग में मिला अफीम
एसीबी टीम द्वारा पलंग के गद्दे व तकियों को जांच की जा रही थी तब वहां पर अफीमनुमा काला पदार्थ मिला। इस पर बाद में देचू पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। जिसका प्रकरण अलग से दर्ज हुआ है। अब इसमें अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

