Doordrishti News Logo

बाइक पर पीछे बैठी महिला चक्कर आने से गिरी,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक पर पीछे बैठी महिला चक्कर आने से गिरी,मौत।शहर के निकट मथानिया स्थित बड़ा कोटेचा गांव में एक महिला चक्कर आने से बाइक के पीछे से अचानक गिर गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां बाद में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। इस बारे में रिश्तेदार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

बसेरा अभियान:पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

मथानिया पुलिस ने बताया कि मालूंगा गांव निवासी भंवरराम पुत्र चुतराराम मेघवाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी रिश्तेदार ओसियां के नयापुरा की रहने वाली 42 वर्षीय पानीदेवी पत्नी खुशालाराम मेघवाल 20 अप्रैल को बाइक पर सवार थी। बाइक के पीछे बैठी थी और बड़ा कोटेचा मथानिया में वह बाइक पर चक्कर आने से नीचे गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। अब उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया है।

Related posts: