Doordrishti News Logo

लुटेरे को मौके पर पकड़ा,मगर साथी चेन ले भागा

रामलीला गेट के बाहर महिला के गले से चेन झपट कर साथी को दी

जोधपुर,लुटेरे को मौके पर पकड़ा, मगर साथी चेन ले भागा। शहर के रामलीला मैदान के गेट के बाहर एक महिला के गले पर झपट्टा मार कर शातिर ने चेन तोड़ दी। बाद में अपने दूसरे साथी को दे दी। साथी चेन लेकर भाग गया। वह हाथ नहीं लगा मगर चेन तोडऩे वाले को पुलिस के हवाले किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं बताई है। महिला 8 अप्रेल को धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में आई थी। लौटते वक्त यह घटना हुई।

यह भी पढ़ें – दो सूने मकानों में चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात

कमला नेहरू नगर सी- 85 में रहने वाली सुमन शर्मा पत्नी मोहित शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपनी सास और महिलाओं के साथ 8 अप्रेल को धीरेंद्र शास्त्री को सुनने रामलीला मैदान रावण का चबूतरा स्थल पर आई थी। कथा श्रवण के उपरांत वह लौटने लगी तब गेट पर एक शातिर ने गले पर झपट्टा मारा और चेन तोडक़र अपने साथी को दे दी। जिस पर उसका साथी भाग गया। मगर चेन तोडऩे वाले को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला शास्त्री नगर थाने में दर्ज करवाया गया। फिलहाल लुटेरे युवक की गिरफ्तारी नहीं बताई गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews