the-relative-woman-made-the-victim-grabbed-four-lakh-18-tola-gold

रिश्तेदार महिला ने ही बनाया शिकार, चार लाख ऐंठे 18 तोला सोना हड़पा

  • हनी ट्रेप
  • पीड़ित ने अदालत में इस्तगासे के जरिए कराया केस दर्ज

जोधपुर,शहर के विवेक विहार में रहने वाले एक व्यक्ति का उसकी रिश्तेदार महिला ने हनी ट्रेप का शिकार बनाया। अश्लील फोटो वीडियो होने की बात कहकर चार लाख ऐंठ लिए। साथ ही उससे 18 तोला सोना हड़प लिया। परिवादी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा मगर केस दर्ज नहीं किया गया। अब कोर्ट के मार्फत विवेक विहार थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Gangrape – आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पेश किया चालान

विवेक विहार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक रिश्तेदार ज्योति ने 7 जुलाई को फोन कर कहा कि उसकी अश्लील फोटो वीडियो उसके पास में है। इसके लिए वह दो लाख रुपए महिला के पति को देवें। इस पर पीडि़त ने डर के मारे दो लाख रुपए उसके पति को दे दिए। बाद में फिर ज्योति का कॉल आने पर परिवादी ने उसे सोने के आभूषण जिनमें 13 तोला की आड,ढाई तोला का रखड़ी सेट के साथ चार अंगुठियां भी दी। इसके बाद आरोपी रिश्तेदार महिला अपने पति और कुछ लोगों को लेकर उसके घर पर 9 जुलाई की सुबह कार में पहुंची। जहां पर परिवादी के घर में घुसकर मारपीट करने के साथ उसके कार में अपहरण कर ले जाया गया। बीच रास्ते मारपीट की फिर उसे छोडऩे की एवज मेें घरवालों को कॉल कर दो लाख मांगे। दो लाख दिए जाने पर उसको छोड़ा गया। पुलिस ने घटना के संबंध में ज्योति,उसके पति नरेंद्र, मेड़ता के सुखदेव,उसकी पुत्री सुमित्रा सहित अन्य के खिलाफ अब केस दर्ज किया है। परिवादी पहले विवेक विहार थाने गया मगर उसका केस दर्ज नहीं किया गया। अब कोर्ट के मार्फत केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews