Doordrishti News Logo

मुख्य आरोपी सेवानिवृत फौजी के गांव में पुलिस ने घर आंगन खोदा

-चौखा सरपंच हत्या योजना प्रकरण

-एलएमजी और 32 बोर बंदूक के कार्टेज के साथ नकली नोट मिले

-स्केन्ड सफेद कागज भी बरामद

जोधपुर,शहर के निकट चौखा गांव के सरपंच चुन्नीलाल टाक की हत्या के योजना बनाने वाले मुख्य आरोपी सेवानिवृत फौजी उम्मेद सिंह चाबा के  गांव में पुलिस ने आज उसके घर आंगन एवं बाड़े की खुदाई की। खुदाई में भारी मात्रा में कार्टेज के साथ नकली नोट मिले हैं। आरोपी को हथकड़ीबद्ध वहां ले जाया गया। साथ में पुलिस के जवान और कमाण्डोज भी थे। डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि उम्मेदसिंह के गांव चाबा शेरगढ़ में आज उसे हथकड़ीबद्ध होकर लेकर गए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जवानों के साथ कमाण्डोज भी थे। उसके गांव में घर,आंगन और बाड़े की खुदाई जेसीबी द्वारा की गई।पुलिस को खुदाई मेें एलएमजी के 58 कारतूस, 32 बोर बंदूक के 3 कारतूस मिले। साथ ही खुदाई में जाली नोट मिले हैं जो दो-दो सौ के हैं। जाली नोट 16 सौ रुपए हैं। इसके अलावा खुदाई मेें सफेद स्केण्ड पेपर मिले हैं। संभवत: इन पेपर्स पर नकली नोट बनाए जाते हैं। कब और कितने समय से यहां पर छुपाए रखे हुए थे इस बारे में अभी पड़ताल चल रही है। इधर मंडोर पुलिस ने आज सभी छह आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया है। जिनसे गहन पड़ताल चल रही है।

यह भी पढ़ें- नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य से ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित व रीशड्यूल रहेगा

सनद रहे कि कमिश्नरेट की जिला पूर्व पुलिस ने चौखा सरपंच चुन्नीलाल टाक की हत्या के साजिश रच रहे छह लोगों को बुधवार की तडक़े मंडोर की पहाडिय़ों से गिरफ्तार किया था। जिनके पास से पुलिस ने 6 पिस्टल, 13 मैगजीन,127 कारतूस 7 खाली केस एवं नई महंगी पॉवर बाइक बरामद किया था। सभी आरोपी हैडकांस्टेबल प्रवीण गहलोत की मुखबिरी सूचना पर पकड़े गए थे। बाद में उन्हें एएसआई बनाने की सिफारिश भी पुलिस मुख्यालय को भेजी गई है। पुलिस ने बुधवार की अलसुबह दो शार्प शूटर उम्मेद सिंह व रावल सिंह को मय दो लोडेड पिस्टल व दो लोडेड मैग्जीन मय 24 कारतूस के दस्तायाब कर गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद में षड्यंत्र में शामिल अमित पारिक को 2 लोडेड पिस्टल मय 5 मैग्जीन व 18 कारतूस तथा 1 पिस्टल मय एक लोडेड मैंगजीन व 17 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा गया एवं इनामी के अन्य साथी के यहां से 1 पिस्टल, 3 मैगजीन एवं खाली कारतूस बरामद किए।

इसे भी पढ़ें- लोकानुरंजन मेले के लिए दुल्हन की तरह सजा सम्राट अशोक उद्यान

पुलिस ने आरोपी शेरगढ़ के चाबा निवासी उम्मेदसिंह पुत्र हेमसिंह, सुवालिया शेरगढ़ के रावल सिंह पुत्र रूघनाथ सिंह, दाउ की पोल सूंथला प्रतापनगर निवासी ईश्वर सोलंकी पुत्र श्यामलाल सोलंकी,अपना नगर चौहाबो निवासी अमित पारिक पुत्र नरेंद्र पारिक,फाइनेंस रिकवरी में लगे गुमानसिंह पुरा शेरगढ़ निवासी ईश्वर सिंह पुत्र भंवरसिंह एवं अशोक कॉलोनी केशर के पास माता का थान निवासी आयुष पंडित पुत्र किशन कुमार पंडित को गिरफ्तार किया।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025