दुर्घटना में मदद करने वाला घायल की स्कूटी और सोने की अंगूठी ही चुरा ले गया

दुर्घटना में मदद करने वाला घायल की स्कूटी और सोने की अंगूठी ही चुरा ले गया

मददगार निकला चोर

जोधपुर, शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में खेत सिंह बंगला के सामने एक स्कूटी सवार स्लीप होने से घायल हो गया। उसकी मदद को एक युवक पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरी चेकअप के समय घायल की अंगूठी उतारी गई। जो मददगार को दी गई। मगर वो मददगार मौका पाकर स्कूटी और अंगूठी को ही चुराकर ले गया। घायल के रिश्तेदार ने अब महामंदिर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि रेलवे डीएस कॉलोनी में रहने वाले भवानी सिंह पुत्र कल्याणसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार उसकी स्कूटी लेकर महामंदिर एरिया में गया था। खेतसिंह बंगला के सामने स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई। इससे उसका रिश्तेदार घायल हो गया। तब एक युवक ने उसकी मदद की और उसे अस्पताल लेकर गया। स्कूटी को भी साथ लेकर चला। घायल रिश्तेदार की एमआरआई करने के लिए डॉक्टर ने अंगूठी आदि खोलने को कहा। तब उसके रिश्तेदार ने अंगूठी खोलकर मददगार को दे दी। मगर कुछ देर बाद मददगार वहां से चलता बना। वह स्कूटी और अंगूठी लेकर फरार हो गया। पुलिस अब इसमें आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से मददगार चोर की तलाश कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews