देवझूलनी एकादशी पर हुए धार्मिक आयोजन
- ठाकुरजी को कराया पवित्र कुण्ड में स्नान
- गुलाब सागर के अस्थायी कुंड में ठाकुर जी का स्नान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देवझूलनी एकादशी पर हुए धार्मिक आयोजन। देवझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को ठाकुरजी के स्नान की पारंपरिक व्यवस्था की गई। शहर में धार्मिक आयोजन हुए। मारवाड़ में कहावत प्रचलित है कि देव झूल्या,मेह भूल्या।
इस दिन से मानसूनी की भी पूर्ण विदाई मानी जाती है। इधर नगर निगम की तरफ से ठाकुर जी की सवारी को स्नान करवाने के लिए गुलाब सागर के समीप ही अस्थायी कुंड की व्यवस्था की गई।
नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि देवझूलनी एकादशी पर शहर के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी की सवारी निकाली जाती है। परंपरा के अनुसार श्रद्धालु ठाकुर जी को पवित्र जल में स्नान करवाते हैं।
13 वर्ष पुराने मामले में आरोपी को 5 वर्ष की कठोर सजा
गुलाब सागर में सफाई कार्य चलने और पानी खाली करवाए जाने के कारण इस बार श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि गुलाब सागर के पास एक अस्थाई कुंड तैयार करवा गया है जिसमें जल की व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालु अपनी ठाकुर जी की सवारी को यहां लेकर आ सकेंगे और धार्मिक परंपरा के अनुसार स्नान करवा सकेंगे। इससे देवझूलनी एकादशी पर वर्षों से चली आ रही परंपरा भी कायम रहेगी और श्रद्धालुओं को सुविधा भी मिलेगी।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

