भारत स्काउट गाइड जोधपुर के रोवर्स-रेंजर्स ने पेश की सेवा की मिसाल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत स्काउट गाइड जोधपुर के रोवर्स-रेंजर्स ने पेश की सेवा की मिसाल।मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में 7 सितंबर से चल रहे बाबा रामदेव मेले में भारत स्काउट्स गाइड्स जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ग्रुप के रोवर्स एवं रेंजर्स द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
20 सितंबर को रोवर्स एवं रेंजर्स ने मानव सेवा और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। कुछ दिव्यांग श्रद्धालु,जो स्वयं चलने में असमर्थ थे,बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सीढिय़ों के कारण उन्हें मंदिर तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी उन्हें रोवर्स मनुज पंवार,विष्णु आचार्य, रोहित रावत,बृजराज सिंह गौर एवं श्रवण ने आगे बढक़र दिव्यांग श्रद्धालुओं की सहायता की।
ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया
रोवर्स ने उन्हें अपने हाथों से सहारा देकर एवं उठाकर सीढिय़ों से मंदिर तक पहुंचाया और दर्शन करवाने में सहयोग किया। इस सेवा कार्य में रेंर्ज मोनिका पवार के नेतृत्व में अन्य रेंजर्स ने सहयोग प्रदान किया। रोवर्स एवं रेंजर्स ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सम्मान का ध्यान रखते हुए नि:स्वार्थ भाव से सेवा की।
ग्रुप लीडर प्रो.शंकर लाल नामा ने बताया कि सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार एवं जिला सचिव डॉ बीएल जाखड़ के निर्देशन में मानवीय सेवा के इस परोपकारी मिशन के तहत रोवर्स एवं रेंजर्स मानवीय सेवा एवं सहयोग की भावना का परिचय दे रहे हैं जो हमारे मूल उद्देश्यों का हिस्सा है।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

