Doordrishti News Logo

वृद्धा रात को सोती रही चोर बक्सा उठाकर ले गए,एक लाख नगद और आभूषण चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वृद्धा रात को सोती रही चोर बक्सा उठाकर ले गए,एक लाख नगद और आभूषण चोरी। निकटवर्ती लूणी तहसील के उत्तेसर गांव में एक घर में चोरी हो गई। वृद्ध महिला अपने घर पर सो रही थी। चोर घर में घुसे और बक्सा उठाकर ले गए। बक्से से सामान निकाल कर एक लाख रुपए,सोने चांदी के आभूषण ले गए। सुबह उठने पर चोरी का पता लगा। लूणी थाने में रिपोर्ट दी गई।

लूणी पुलिस के अनुसार जमना पत्नी स्व.रूपाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात को चोर उसके घर में घुस गए और एक कमरे में रखा बक्सा उठाकर ले गए। बाद में उसमे से सामान निकाल कर फैंक दिया। बक्से में रखे एक लाख रुपए,सोने के आधा तोला जेवरात के साथ चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर चोरी का पता लगा। लूणी पुलिस ने मौका मुआयना किए जाने के बाद अब जांच आरंभ की है।

Related posts: