Doordrishti News Logo

हत्या पूर्ण नियोजित साजिश के तहत होने का अंदेशा

आज कर सकती है पुलिस खुलासा

जोधपुर,हत्या पूर्ण नियोजित साजिश के तहत होने का अंदेशा। शहर के बोरानाडा थाना क्षेत्र स्थिति आशीर्वाद नैनो कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा हैं। पुलिस संभवत: आज प्रकरण का खुलासा कर सकती है। आरंभिक पड़ताल में यह भी सामने आ रहा है कि इसमें हत्यारे युवक के साथ कोई और भी शामिल हो सकता है। हत्या पूर्ण नियोजित साजिश के तहत किए जाने का अंदेशा बना है।

यह भी पढ़ें – रंगारंग प्रस्तुति के साथ ऐस स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

ज्ञातव्य है कि सोइंतरा शेरगढ़ हाल पाल पशु मेला रोड पर आशीर्वाद नैनो मैक्स कॉलोनी निवासी 60 साल की संतोष कंवर पत्नी स्व.शिवसिंह की गुरुवार दोपहर को हत्या कर दी गई थी। वृद्धा अपने पोते आयुष के साथ घर पर अकेली थी। तब हत्यारे ने आयुष को पास ही की दुकान भेजा। इस दौरान हत्यारे ने मौका देखकर संतोष कंवर की हत्या कर दी। जब दोपहर में बेटा किसी काम से घर आया तो कमरे में मां का शव देख पुलिस और रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026