Doordrishti News Logo

जैसलमेर हाइवे पर तड़के तीन बजे होटल पर चाय पीने रुके बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

  • दस बारह राउण्ड फायरिंग हुई
  • कोई हताहत नहीं
  • बदमाश एक कार मौके पर छोड़ भागे
  • खाली खोखे मिले

जोधपुर,जैसलमेर हाइवे पर तड़के तीन बजे होटल पर चाय पीने रुके बदमाशों ने की हवाई फायरिंग। शहर के निकट जैसलमेर हाइवे पर मंगलवार तडक़े तीन बजे बदमाशों ने लोरडी देजगरा गांव से पहले एक होटल पर चाय पिलाने की बात को लेकर विवाद किया। विवाद बढऩे के बाद साथियों को बुलाया और फायरिंग करवा दी।

इसे भी पढ़ें – दीपक वर्मा बने जीत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य

इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। दस बारह राउण्ड फायरिंग हुई है। मौके पर सात आठ खाली खोखे मिले हैं। बदमाश भागते समय अपनी एक कार को मौके पर छोडक़र भाग गए। होटल संचालक की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।

झंवर थानाधिकारी मूलाराम चौधरी ने बताया कि जैसलमेर रोड लोरडी देजगरा से पहले एक होटल महादेव है। इसका संचालन जाट जाति का व्यक्ति करता है। मंगलवार तडक़े तीन बजे के आस पास दो ब्रेज़ा कार में तीन युवक वहां पहुंचे थे। उन्होंने शोर मचाने के साथ होटल पर सो रहे व्यक्ति को चाय के लिए उठाया,तब उनके बीच में तकरार हो गई।

विवाद बढऩे के बाद युवक हाईवे पर वापिस लौटे और अपने 5-7 अन्य साथियों को कॉल कर बुलाया। उनके साथी फोरच्यूनर कार लेकर पहुंचे और होटल पर विवाद करने के साथ फायरिंग करनी शुरू कर दी। थानाधिकारी मूलाराम चौधरी के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ है, दस बारह राउण्ड फायरिंग की गई है।

मौकास्थल पर कारतूस के सात आठ खाली खोखे मिले हैं। बदमाश अपनी एक कार ब्रेज़ा कार को मौके पर छोडक़र भाग गए,जिसे पुलिस ने जब्त कर थाने में रखवाया है। एसीपी बोरानाडा आनंदसिंह राजपुरोहित के अनुसार बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बदमाश आस पास के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हो सकते हैं। बदमाशों की तलाश के लिए जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026