Doordrishti News Logo

सप्तक्रांति अभियान सभी समस्याओं का समाधान-आर्यवेश

  • हमे वैदिक संस्कृति को अपनाना होगा-पंवार
  • शिक्षा में संस्कारों का भी अपना महत्व-आदित्यवेश

जोधपुर,सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आर्य समाज का सप्त क्रांति अभियान समाज में फैली समस्त समस्यायों का समाधान है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज की पहल पर प्रारम्भ किया गया यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ चलाने की योजना है। यह एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम है जिसके आधार पर समाज के संगठन केवल उन मुद्दों पर कार्य करेंगे जिन पर सभी की सहमति होगी। सप्तक्रांति के मुद्दों से एक नए समाज की स्थापना संभव होगी। जिसमे साम्प्रदायिकता,जाति वाद,नारीउत्पीड़न,भ्रष्टाचार, अंधविश्वास,नशा,शोषण मुक्त समाज हैं।

सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा के अध्यक्ष स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि हमें वैदिक संस्कृति की ओर लौटना होगा तभी जीवन सार्थक होगा। शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि वैदिक संस्कृति किसी वर्ग विशेष या स्थान विशेष के लिए नहीं बल्कि प्राणी मात्र के लिये है। आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान बिरजानंद एडवोकेट ने कहा कि आज शिक्षा में संस्कारों को शामिल करना चाहिए तभी नवयुवकों को एक नई दिशा मिलेगी। आज शिक्षा के नाम पर सिर्फ अक्षर ज्ञान दिया जाता है परन्तु जब तक जीवन में संस्कार नहीं होंगे तो हम मानव होकर भी मानव नहीं बल्कि पशु के समान होंगे। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर हमे बच्चों को संस्कारित करना चाहिए।

ये भी पढें- चयनित पुलिस कांस्टेबल फर्जी तरीके से सोनोग्राफी करने पहुंचे,पकड़े गए

saptkranti-abhiyan-is-the-solution-to-all-the-problems-aryvesh

इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उपप्रधान नारायण सिंह आर्य,आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरिसिंह आर्य,आर्य समाज फोर्ट के प्रधान गणपत सिंह आर्य,जालोर प्रभारी दलपत सिंह आर्य,कृष्ण कुमार,शिवगंज के हरदेव आर्य, महामंत्री जितेंद्र सिंह,आर्य वीरांगना दल अध्यक्ष लीला भाटी,संचालक हिमांशी आर्य,कुलदीप सिंह, समाज सेवी दीपक सिंह पंवार,अमित सिंह, शैलेन्द्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष व युवा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज फोर्ट के मंत्री उम्मेद सिंह आर्य ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026