ड्यूटी कर रहे गार्ड के हाथ से मोबाइल झपट ले गया बदमाश
जोधपुर, शहर के शनिश्चर का थान के पास में अलसुबह ड्यूटी कर रहे एक गार्ड के हाथ से बदमाश मोबाइल झपट कर ले गया। सिक्युरिटी गार्ड ने इस बारे में खांडाफलसा थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस अब फुटेज से बदमाश की तलाश में लगी है। घटना 22 जून को होना बताया है मगर मामला सोमवार को दर्ज करवाया गया।
खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि घटना में घांचियों का बास खांडाफलसा निवासी नंदकिशोर पुत्र रतनलाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह 22 जून को शनिश्वर का थान के निकट अपनी गार्ड ड्यूटी कर रहा था। वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था तब एक शख्स पास में आया और उसका मोबाइल छीन कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि घटना में अब जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

