Doordrishti News Logo

अधेड़ ने अपने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी

जोधपुर,शहर के लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में संजय ए कॉलोनी मेें रहने वाले एक अधेड़ ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह बेटा- बहू आए तो दरवाजा बंद मिला। बाद में जैसे तैसे छत के रास्ते से पता लगाया गया तो वह फंदे पर लटका मिला। इस बारे में बाद में लूणी पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें- स्कूटर के लॉक में मफलर बांध कर फंदे पर लटका मानसिक रोगी

लूणी थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि संजय ए कॉलोनी में रहने वाले 50 साल के दिनेश पुत्र हरदेव लाल वाल्मिकी ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। सुबह बेटा बहू आदि बाहर से आए तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। बाद में छत के रास्ते से जाकर पता लगाया तब वह फंदे पर लटका मिला। थानाधिकारी पारिक ने बताया कि शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मौका मुआयना किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026