Doordrishti News Logo

तीन नाबालिग बच्चियों की शादी सोमवार को थी,पुलिस ने परिवार को कराया पाबंद

जोधपुर, शहर में निकटवर्ती डोलियां में तीन नाबालिग बच्चियों की शादी होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। शादी सोमवार को प्रस्तावित थी, मगर मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार को इस परिवार को पाबंद करवा दिया।

सूचना चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति की तरफ से एक दिन पहले दी गई। पुलिस ने त्वरित पहुंच कर परिवार को पाबंद करवा दिया।
डांगियावास थानाधिकारी (प्रशिक्षु आईपीएस) अभिषेक शिवहरे चाइल्ड लाइन को 1098 पर सूचना मिली कि डोलिया गांव में सोमवार को तीन जगहों पर बाल विवाह होना है। इस पर डोलिया गांव निवासी कोजाराम जाट के एक बेटे और तीन बेटियों की शादी सोमवार को प्रस्तावित थी। रविवार को धृतपान की रस्म भी रखी गई थी। थानाधिकारी अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में विशेष गठित टीम मौके पर पहुंची और उम्र के बारे में पूछताछ की। इस पर एक युवक की उम्र 22 साल होने की पुष्टि हुई। जबकि तीनों बेटियां नाबालिग थी। जिसमें से एक बेटी की उम्र 17.6, दूसरी की की 15 और तीसरी की 13 साल निकली। तब तीनों नाबालिग बेटियों के पिता को बाल विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed