बजरंग दल के संचलन से बाजार हुआ भगवामय
युवा मर्यादा पुरुषोत्तम राम से ले प्रेरणा-ईश्वरलाल
जोधपुर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर के तत्वावधान में शहर के सरदारपुरा गांधी मैदान से विराट शौर्य पथ संचलन निकाला गया। संचलन के दौरान हजारों की सँख्या में युवा हाथों में भगवा झंडा लिए सड़कों पर घोष के साथ कदमताल मिलाते हुए निकले जो बी रोड गोल बिल्डिंग जालोरी गेट सोजती गेट रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल मैदान में विसर्जित हुआ। पूरे रास्ते भर में संचलन का शहरवासियों सहित सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम संयोजक तरुण सोतवाल ने बताया कि संचलन से पूर्व हुई सभा में संत शिवस्वरूपानंद का सानिध्य प्राप्त हुआ। अध्यक्षता विहिप के प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल, विशिष्ट अतिथि डॉ केआर डऊकिया, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल कार्याध्यक्ष रामस्वरूप भूतड़ा थे।
बजरंग दल प्रान्त संयोजक विक्रम परिहार ने बताया कि प्रान्त संगठन मंत्री प्रचारक ईश्वरलाल ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन गीता जयंती को शौर्य के रूप में मनाता है। जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण शौर्यता के प्रतीक हैं उसी प्रकार बजरंग दल का हर कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा लेता है। हर युवा के आज प्रेरणास्रोत मर्यादा पुरुषोत्तम राम हैं जिनसे जीवन के हर पहलू को किस प्रकार जीना चाहिए सीखा जा सकता है।

बजरंग दल का गठन राम जानकी रथयात्रा की सुरक्षा के दौरान हुआ था उसी प्रकार आज भी बजरंग दल गाय, गंगा, बहन, बेटी के साथ धर्म, संस्कृति मठ, मन्दिर की सुरक्षा करता है। कार्यक्रम के दौरान विहिप प्रान्त के कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी, विक्रांत अग्रवाल, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, लक्ष्मण परिहार, महानगर के रमेश भंडारी, जितेंद्र शर्मा, दीपक व्यास, अमित सोनी, पंकज देवड़ा, दिनेश चौहान, अंकित मालवीय, भुवनेश खानालिया, नवीन मित्तल, ओमसिंह चौहान, अशोक चितारा, चंद्रशेखर मनावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व्यवस्था सम्भाल रहे थे। संचालन बजरंग संयोजक सम्पत सिंह भाटी ने किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

