प्रेमी युगल ने खुद को दुपट्टे से बांध तालाब में लगाई छलांग
सुबह तालाब में शव मिलने से फैली सनसनी
जोधपुर,प्रेमी युगल ने खुद को दुपट्टे से बांध तालाब में लगाई छलांग। जिले के ओसियां तहसील स्थित डाबड़ी गांव में आज सुबह तालाब में प्रेमी युगल के शव मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुुंचे और पहचान की। शवों को बाद में अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। ओसियां वृताधिकारी मदनलाल ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि डाबड़ी गांव के तालाब में एक युगल का शव पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची।
यह भी पढ़ें- 246 राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में होंगे रूपांतरित
मौके पर मोबाइल मिला जिसके आधार पर मृतक युवक की पहचान मतोड़ा निवासी जागनाथ के रूप में की गई। जबकि लडक़ी डाबड़ी गांव की है। रविवार की शाम को युवक जागनाथ को लोगों ने गांव में देखा था। संभवत: शाम छह बजे के बाद उन लोगों ने खुदकुशी की है। आरंभिक पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हुआ है। दोनों ने खुद को दुपट्टे से कमर तक बांधा और फिर छलांग लगाई। मामले में कोई शक जाहिर नहीं हो रही। मामला सुसाइड का लग रहा है। शवों को कार्रवाई के लिए ओसियां चिकित्सालय भिजवाया गया। इधर इस घटना की जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामीण तालाब की तरफ एकत्र होने लगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

