246 राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में होंगे रूपांतरित
जोधपुर के 20 विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में होंगे रूपांतरित
जयपुर, 246 राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में होंगे रूपांतरित।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 246 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से अजमेर के 13,अलवर के 20, बारां के 7, बाड़मेर के 6,भरतपुर के 10, बीकानेर के 8, चित्तौड़गढ़ के 3, दौसा के 12, धौलपुर के 8, डूंगरपुर के 5, गंगानगर के 7, हनुमानगढ़ के 11,जयपुर के 32,जालौर का 1, झुंझुनूं के 12, जोधपुर के 20,करौली के 5, नागौर के 18,राजसमंद के 8, सवाई माधोपुर के 13, सीकर के 8, टोंक के 12 तथा उदयपुर के 7 राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित किए जाएंगे।
यह भी पढ़िए- जोधपुर मंडल ने यात्री आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया
इन विद्यालयों में 57 प्राथमिक,125 उच्च प्राथमिक तथा 64 उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य में शिक्षा का स्तर ऊपर उठ सकेगा तथा क्षेत्र के विद्यार्थी स्थानीय स्तर पर ही अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

