जोधपुर जेल से वीडियो वायरल!
बंदियों की पार्टी के दावे से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जेल से वीडियो वायरल!। जोधपुर की सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें माता का थान थाने के हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाहा,वसीम खान और हाई सिक्योरिटी जेल से स्थानांतरित होकर आए बंदी इंसाफ उर्फ तापिया सहित कुछ अन्य लोग कथित तौर पर पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो करीब 10 दिन पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि प्रतिबंधित जेल परिसर के भीतर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और वहां से कथित तौर पर वीडियो बनाए जाने के बाद वह सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा।
फैक्ट्री में 100 फीट से गिरे फिटर की मौत
जानकारी के अनुसार राहुल कच्छवाहा का नाम हाल ही में सामने आए गैंगवार के मामले में भी आया था। ऐसे में जेल के भीतर उसके कथित रूप से पार्टी करते हुए दिखाई देने वाले वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है। वायरल वीडियो की वास्तविकता,वीडियो कब और किस स्थान पर बनाया गया? तथा इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
