Doordrishti News Logo

शातिर ने क्रेडिट कार्ड को लेकर लिंक भेजा खाते से 40 हजार पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर ने क्रेडिट कार्ड को लेकर लिंक भेजा खाते से 40 हजार पार। शहर के माता का थान स्थित दौलत सागर बेरा एरिया में रहने वाले एक युवक से शातिर ने फ्रॉड किया। बदमाश ने उसे के्रडिट कार्ड को लेकर लिंक भेजा। लिंक ओपन किए जाने पर उसके खाते बैंक खाते से 40-42 हजार रूपए पार हो गए। पीडि़त ने अब माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। घटना 5 सितंबर को होना बताया गया है।

पशु आहार कारोबारी के बैंक खाते से 5 लाख पार

माता का थान पुलिस थाने के एएसआई शोभाराम ने बताया कि दौलत सागर बेरा 80 फीट रोड निवासी नरपत पुत्र सुखदेव परिहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 5 सितंबर को उसके पास में के्रडिट कार्ड के संबंध में कोई कॉल आया था। फिर सामने वाले ने एक लिंक भेजा था। लिंक ओपन किए जाने पर उसके बैंक खाते से 40-42 हजार रूपए कट गए। एएसआई शोभाराम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।