शादी की खुशियां बदली मातम में पानी के होद में डूबने से दो मासूमों की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),शादी की खुशियां बदली मातम में पानी के होद में डूबने से दो मासूमों की मौत।निकटवर्ती मथानिया के बड़ा कोटेचा गांव में आज सुबह शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। परिवार के दो बच्चों की पानी के होद में डूबने से मौत हो गई। दोनों को एमडीएम रैफर किया गया। मगर यहां लाए जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया।
इसे भी पढ़ें – देशी व अंग्रेजी शराब पकड़ी
मथानिया थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि झंवर के चिंचड़ली निवासी कुलदीप सिंह पुत्र अनोप सिंह एवं सुश्री लक्ष्मी पुत्री कान सिंह की मौत हो गई। थानाधिकारी सोनी ने बताया कि यह लोग 5-6 दिन पहले शादी में अपने नाना अमर सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी बड़ा कोटेचा मथानिया जोधपुर पूर्व के के घर पर आए थे।
आज सुबह 10.30 बजे अपने नाना के घर के पास बने पानी के होद में डूब गए। जिनको परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिंवरी लेकर गए जहां से एमडीएम अस्पताल जोधपुर रैफर किया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत बता दिया।
अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

