राज्यपाल शुक्रवार को दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में लेंगे भाग
आशुसप्ति स्टड फार्म का करेंगे निरीक्षण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्यपाल शुक्रवार को दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में लेंगे भाग।राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार, 20 मार्च को जोधपुर प्रवास के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
सुश्रुत ऑडिटोरियम पहुंचकर कार्यक्रमों की करेंगे शुरुआत
निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल बागडे प्रातः 10:40 बजे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सुश्रुत ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।
दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं,नव जीवन की शुरुआत है-राज्यपाल
कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रहेंगे मुख्य अतिथि
राज्यपाल प्रातः 10:50 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करेंगे सहभागिता
राज्यपाल बागडे दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
आशुसप्ति स्टड फार्म का करेंगे निरीक्षण
राज्यपाल सायं 5:15 बजे मारवाड़ अश्व अनुसंधान केंद्र,माणकलाव स्थित आशुसप्ति स्टड फार्म पहुंचेंगे तथा 5:15 से 5:25 बजे तक फार्म का निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल सायं 5:55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सायं 6:30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
