युवती ने अब लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
पूर्व में दर्ज एमपीआर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवती ने अब लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप। जिले में रहने वाली एक युवती ने अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म को लेकर केस दर्ज कराया है। युवती के संबंध में पूर्व में एमपीआर दर्ज हुई थी। अब डेढ़ माह बाद युवती ने आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कुछ लोगों ने इसमें सहयोग किया था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी ने दर्ज कराया मर्ग
एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पीडि़ता के संबंध में तकरीबन डेढ़ माह पहले गुमशुदगी दर्ज हुई थी। बाद में वह लौट आई। अब उसका आरोप है कि उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। रिपोर्ट में सात आठ लोगों को नामजद किया गया है। आरोपी उसे कुछ स्थानों पर घुमाने के बहाने लेकर गया और दुष्कर्म किया था,जिसमें कुछ लोगों ने सहयोग किया था। पीडि़ता कल थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।
