जोधपुर, चांदपोल के बाहर स्थित पुष्करणा ब्राह्मणों की कुलदेवी उष्ट्रवाहिनी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का शिला पूजन व शिलान्यास बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित किया गया। पंडित सोमदत्त अग्निहोत्री और पंडित नवरत्न अग्निहोत्री ने हवन के साथ नौ शिलाओं की पूजा की व शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न करवाया।

पंडित शेखर पुरोहित ने बताया कि पुष्करणा वेलफेयर एसोसिएशन सोसयटी और नवचौकिया मौहल्ला पुष्करणा न्यास के संयुक्त तत्वाधान में 5 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि चंपालाल सोमपुरा और सुदेश पुरोहित की देखरेख में शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास सहित पुष्करणा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़े :- डिजिटल लाइब्रेरी और डिजिटल सामग्री पर वर्चुअल बैठक
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

