शनि अमावस्या 30 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा

शनि अमावस्या 30 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा

शास्त्रीनगर शनिधाम में होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान

जोधपुर, शहर में शनिवार को शनि अमावश्या पर शनि मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शास्त्री नगर स्थित चमत्कारिक दक्षिण मुख सिगनापुर सिद्ध सनी पीठ शनिधाम में शनि अमावस्या महोत्सव वैशाख कृष्ण अमावस्या 30 अप्रैल को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

शनि धाम के महंत पंडित हेमंत बोहरा ने बताया की 30 अप्रैल को शनि धाम में शनि अमावस्या महोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा इस अवसर पर तेल से सनी महातेला अभिषेक किया जाएगा इस अवसर पर प्रातः 6 बजे मंगला आरती प्रभात फेरी दोपहर 12 बजे विशेष जन्म महा आरती उसके पश्चात महा तेल अभिषेक शाम 6 बजे से भजन संध्या एक शाम शनि देव के नाम, रात्रि 8 बजे महाआरती महाभोग आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात्रि 12 बजे तक दर्शन होंगे इस अवसर पर शनि रक्षा कवच और शनी मुद्रिकाओं का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। मंदिर दर्शन प्रातः 6 से रात्रि 12 बजे तक होंगे। इस अवसर पर शनि दशा से ग्रसित जातकों के लिए रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक विशेष सनी पूजा मंत्र जाप होंगे।

पंडित हेमंत बोहरा ने बताया की जब भी शनिवार अमावस्या आती है सनी जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है क्योंकि जेष्ठ मास अमावस्या को शनिवार के दिन भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान शनिदेव अत्यंत प्रसन्न रहते हैं मन वांछित फल प्रदान करते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts