Doordrishti News Logo

सिंध व गंगा तटों पर पनपी भारतीय संस्कृति की धारा आज भी परचम लहरा रही है-जिनेन्द्रमुनि

जोधपुर/गोगुन्दा,सिंध व गंगा तटों पर पनपी भारतीय संस्कृति की धारा आज भी परचम लहरा रही है- जिनेन्द्रमुनि। आज विश्व सभ्यता के सर्वोच्च शिखर की ओर ऊपर उठ रहा है। हर ओर प्रगति का शंखनाद सुनाई दे रहा है। सभ्यता के मुकाबले हमारी मानवीय संस्कृति लड़खड़ा रही है। विश्व में कई सभ्यता पनपी, उनके साथ अपनी संस्कृति थी।

यह भी पढ़ें – भैरव जयंती पर रिक्तेश्वर भैरवनाथ मंदिर में हुई भजन संध्या

दुनिया की अन्य प्राचीन सभ्यताएं जो अधिकतर नदियों के किनारे पनपी,वे काल के गर्त में समा गई।मगर भारतीय संस्कृति की जो धारा सिंध एवं गंगा के तटों पर पनपी,वह आज भी अपना परचम लहरा रही है। उपरोक्त विचार श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावकसंघ के तत्वावधान में आयोजित धर्मसभा में महाश्रमण जिनेन्द्रमुनि ने व्यक्त किए। मुनि ने कहा हमारी संस्कृति मानवता,त्याग,सहिष्णुता और धर्म के अमृत से सिंचित रही है।

चार प्राचीन संस्कृति में भारत की संस्कृति ही मानो अमरता का वरदान पाये हुए आज भी जीवित है।पश्चिमी देशों की तरह आज भारत में वृद्धाश्रमों की स्थापना होने लगी है।इन वृद्धाश्रमों का उधेश्य है अपनी संतानों से उपेक्षित वृद्ध माता पिता इन आश्रमो में रहकर शेष जीवन बिताएं। माता पिता भक्ति के अभाव में ही वृद्धाश्रमों को जन्म दिया है।

यह भारतीय संस्कृति पर ऐसा धब्बा है,जो मिटाया जाना चाहिए। प्रवीण मुनि ने कहा कि हमारे युवकों पर सांस्कृतिक हमला हो रहा है। विदेशी संस्कृति हमारे हजारों वर्षों की संस्कृति को निगल रही है। हमारे पुरखो का त्याग,उनका बलिदान सब कुछ अतीत बनकर रह जायेगा। रितेश मुनि ने उपस्थित श्रावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धर्म ही रक्षा करने वाला है। उसके सिवाय संसार में कोई भी मनुष्य का रक्षक नही है। धर्म तो बहुत है पर परम धर्म एक ही है और वह है अहिंसा। धर्म में अहिंसा का अन्यतम स्थान है।

प्रभातमुनि ने कहा कि आज दुनिया में महावीर,बुद्ध,कृष्ण जैसे महा पुरुषों का स्मरण मात्र से, श्रद्धा से सिर झुक जाता है। उनका नाम लेते ही हदय कुसुम खिल जाता है। सदैव दूसरो के दुःखों को दूर करने की चेष्ठा की उन्ही के लिए संसार रोता है। स्थानक भवन में श्रावकों का अगमन हुआ है।राजसमंद, कांकरोली,भुताला और फलासिया से लोगों ने दर्शन लाभ लिया।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026