दुष्कर्म पीडि़ता के खिलाफ भी आरोपी युवक के पिता ने कराया केस दर्ज
- आरोप है कि केस में झूठा फंसाया गया
- अब कर रहे रुपयों की डिमाण्ड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुष्कर्म पीडि़ता के खिलाफ भी आरोपी युवक के पिता ने कराया केस दर्ज।जिला पश्चिम में गत दिनों दुष्कर्म पीडि़ता की तरफ से एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसमें पुलिस की तरफ से जांच चल रही है। अब आरोपी युवक के परिजन के तरफ से झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। दोनों प्रकरण में जांच पुलिस निरीक्षक की तरफ से की जा रही है। इधर इस घटना को झूठा बताने वाले परिवार ने आत्मदाह की धमकी दी है।
सोशल मीडिया पर झगड़े का वीडियो हुआ था वायरल दो युवक गिरफ्तार
उस पर दबाव बनाया जा रहा है कि दुष्कर्म पीड़िता एक सहयोगी के साथ अधिवक्ता भी रुपयों के लेन देन के लिए दबाव बना रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी युवक के पिता की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।
रिपोर्ट में पीडि़ता,उसके एक सहयोगी नामजद किया गया है। जिसमें उसके पुत्र को दुष्कर्म के केस में झूठा फंसाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना को लेकर कुछ ऑडियो भी आज वायरल हुए है। जिसमें लेन देन किए जाने की बात की जा रही है। आरोपी युवक के परिजन ने इतने रुपए नहीं होने की बात की है,साथ ही आत्मदाह की की बात भी की है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

