Doordrishti News Logo

परिवार रिश्तेदारी में श्राद्ध मनाने गया,नगदी आभूषण चोरी

भीतरी शहर में रिश्तेदारों के यहां गया था परिवार

जोधपुर,परिवार रिश्तेदारी में श्राद्ध मनाने गया,नगदी आभूषण चोरी। शहर के देवनगर थाना क्षेत्र स्थित दूसरा पुलिया में एक मकान को निशाना बना चोरों ने नकदी और जेवरात चुरा लिए। एक घंटे बाद जब घरवाले वापस आए तो चोरी का पता चला।

यह भी पढ़ें – जयंती पर शास्त्री-गांधी को शहर भाजपा ने दी श्रद्धांजली

चोरों ने मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुराकर ले गए। देवनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दूसरा पुलिया निवासी केके बोहरा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह रिश्तेदार का श्राद्ध होने के चलते भीतरी शहर स्थित बनियाबाड़ा में खाना खाने गए थे।

चोरों ने घर के बाहर का ताला नहीं तोड़ा। दीवार फांदकर घर में घुसकर बंद कमरों का सरिये से ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व 15 हजार रुपए नकदी चुराकर ले गए। जब घर का ताला खोल परिवार वाले अंदर आए तो कमरों की कुंडिया टूटी हुई देख दंग रह गए।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। घटना दोपहर को डेढ़ से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरों से एक अलमारी का लॉकर नहीं टूटा। इस वजह से और सामान चोरी होने से बच गया। अलमारी के लॉकर में भी नकदी और जेवरात पड़े थे।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026