Doordrishti News Logo

समाज से बहिष्कृत,7 लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाया

दूसरे समाज में शादी से थे नाराज

जोधपुर,समाज से बहिष्कृत,7 लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाया। एक परिवार को समाज से बहिष्कृत किए जाने का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि दूसरे समाज में शादी से नाराज समाज के पंचों ने परिवार को समाज से बाहर कर दिया। उन पर 7 लाख रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक व्यास को दी श्रद्धांजली

इसको लेकर पीड़ित ने कोर्ट में इस्तगासा पेश कर लूणी थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि पीड़ित नागौर के खींवसर निवासी जेठाराम पालीवाल ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसका विवाह इंदौर में कुंकुम के साथ 13 अप्रेल 2019 को दोनों परिवारों की सहमति से हिंदू रीति रिवाज से हुआ। जिससे उनको एक बेटा भी हुआ।

इस साल 26 जून को पालीवाल समाज के लोगों ने दंडी स्वामी मंदिर भटिंडा में पंचायत बुलाई। जिसमें मुझे व मेरे परिवार को भी बुलाया। जहां पर अपशब्द कहे। तब उन्होंने डरा धमका कर 11 हजार रुपए दंड के रूप में ले लिए। उसके बाद भी मुझे व मेरे परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया। इतना ही नहीं समाज में परिवार को वापस लेने के नाम पर 7 लाख रुपए आर्थिक दंड लगाया है। दंड की राशि नहीं देने पर परिवार के किसी भी सदस्य को समाज के आयोजन में आने की अनुमति नहीं होने का फरमान सुनाया।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026