Doordrishti News Logo

खान दुर्घटना में मृतक बच्चों के परिवार को मुख्यमंत्री कोष से मिली सहायता राशि

रमेश को 5 लाख व गोविन्द को 2 लाख की सहायता राशि दी

जोधपुर, कालीबेरी खान में एकत्रित हुए पानी में नहाने के दौरान डूबने से 4 बच्चों की मृत्यु पर संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से सहायता राशि दी गयी।

एडीएम तृतीय हेमेंद्र नागर ने बताया की मुख्यमंत्री द्वारा इस दुर्घटना पर किये ट्वीट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देशानुसार रविवार 22 मई को भारतीय नागरिकता प्राप्त रमेश को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 5 लाख तथा पाक विस्थापित गोविन्द को मुख्यमंत्री से प्राप्त विशेष सहायता स्वीकृति के अनुरूप मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 लाख रूपए की सहायता राशि दी गयी।

खान दुर्घटना में मृतक बच्चों के परिवार को मुख्यमंत्री कोष से मिली सहायता राशि

उन्होंने बताया की 10 मई को जोधपुर के कालीबेरी खान में एकत्रित पानी में डूबने से बच्चों की हुई मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप एवं जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के आदेशानुसार प्रशासन ने संतप्त परिवार की सहायता के लिए त्वरित रूप से समस्त कागज़ी प्रक्रिया को पूर्ण कर मृतक बच्चों के परिवार को सहायता राशि प्रदान की।

उपखण्ड अधिकारी (जोधपुर) सुरेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि रविवार को प्रोफेसर अयूब खान, सीमान्त लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढा, पार्षद गणपत सिंह चौहान, तहसीलदार नारायण सुथार,गिरदावर राजेंद्र सिखवाल की उपस्थिति में मृतक बच्चों के परिवार को यह सहायता राशि दी गयी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – https://doordrishtinews.com/railways-recovered-six-and-a-half-lakh-rupees-from-1042-ticketless-passengers/jodhpur/

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026