समान नागरिक संहिता को लेकर प्रारूप समिति ने सुने नागरिकों के सुझाव

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई का दूसरा चरण आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समान नागरिक संहिता को लेकर प्रारूप समिति ने सुने नागरिकों के सुझाव। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में आमजन के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान पाली,जालोर एवं सिरोही जिलों के नागरिकों,जन प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुझाव प्राप्त किए गए।

जनसुनवाई की अध्यक्षता राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति की सदस्य डॉ.शुचि चौहान ने की। इस दौरान गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव अंजलि राजोरिया, संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

समिति सदस्य डॉ.शुचि चौहान ने सभी प्रतिभागियों के सुझावों को गंभीरता से सुना तथा कहा कि प्राप्त सुझावों का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में समुचित परीक्षण किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस जनसुनवाई में पाली,जालोर एवं सिरोही के जिला कलक्टर्स सहित संबंधित जिलों के जन प्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, सामाजिक विज्ञान एवं विधि विषय के शिक्षाविदों,विधि वेत्ताओं,गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों समेत अन्य प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।

25 जुलाई तक साझा कर सकते है सुझाव
डॉ.शुचि चौहान ने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में प्रदेश का कोई भी नागरिक 25 जुलाई तक अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकता है। इसके लिए प्रचार सामग्री पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है अथवा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं।

उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी ने सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं विकास अधिकारियों (बीडीओ) के माध्यम से समान नागरिक संहिता से संबंधित क्यूआर कोड एवं आधिकारिक वेबसाइट का जिला,उपखंड,तहसील तथा ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए,ताकि अधिकाधिक नागरिक समय पर अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकें।

जनसुनवाई के दौरान समान नागरिक संहिता के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए तैयार की गई सूचना एवं प्रचार सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक सुझाव उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026