Doordrishti News Logo

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

  • टैक्सी और बीयर बरामद
  • केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद। शहर की झालामंड चौराहा के पास में कुड़ी पुलिस ने एक सवारी टैक्सी में अवैध रूप से बीयर ले जा रहे चालक और साथी को पकड़ा। गाड़ी से 84 बोतल और 24 बीयर केन के कार्टन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है। बीयर और सवारी टैक्सी को जब्त किया गया है।

कुड़ी भगतासनी पुलिस की तरफ से झालामंड चौराहा के पास में नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तब एएसआई जेपीराम ने चौराहा के पास में एक सवारी टैक्सी को रुकवाया और तलाशी ली। तब उसमें बीयर के कार्टन मिले।

जांच में पता लगा कि कार्टन में 84 बोतल और 24 केन थे। इस पर पुलिस ने मीरा नगर लोहार कॉलोनी निवासी पवन पटवा और हेमनगर झालामंड निवासी ओमाराम को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ अबाकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026