शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने खिलाडिय़ों एवं आमजन से संवाद कर लिया फीडबैक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने मंगलवार सुबह शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का निरीक्षण कर खेल व्यवस्थाओं,आधारभूत अवसंरचनाओं एवं संचालन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न खेल परिसरों, व्यायाम उपकरणों एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा इसके उपरांत मैदान परिसर में ही संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर खेल परिसर के समग्र विकास,बेहतर प्रबंधन एवं आमजन तथा खिलाडिय़ों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नियमित रूप से मैदान में आने वाले आमजन, खिलाडिय़ों एवं खेल प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि खेल परिसर का विकास उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं एवं सुझावों के अनुरूप किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों एवं खेल गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों से निर्धारित फीडबैक प्रपत्र भरवाने के निर्देश दिए,ताकि प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जा सके।

समान नागरिक संहिता को लेकर प्रारूप समिति ने सुने नागरिकों के सुझाव

मिश्रा ने खेल परिसर में विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड स्थापित कर आमजन एवं खिलाडिय़ों से ऑन लाइन सुझाव प्राप्त करने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावी फीडबैक मैकेनिज्म विकसित किया जाए, जिससे प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का समयबद्ध विश्लेषण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें। साथ ही परिसर में विभिन्न स्थानों पर शिकायत एवं सुझाव पेटिकाएं स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

व्यायाम उपकरणों की गुणवत्ता परखी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान व्यायाम उपकरणों का स्वयं उपयोग कर उनकी गुणवत्ता एवं कार्यक्षमता का परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपकरणों का नियमित निरीक्षण एवं समयबद्ध अनुरक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिससे खिलाडिय़ों एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने खेल परिसरों के लिए वार्षिक अनुरक्षण प्रणाली विकसित करने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने खेल परिसर में विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त एवं सुव्यवस्थित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खिलाडिय़ों एवं आमजन की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर बल दिया।

बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान मिश्रा ने खेल परिसर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि सभी कार्मिक निर्धारित समय पर नियमित उपस्थिति दर्ज करें तथा कार्यों के निष्पादन में पूर्ण उत्तरदायित्व एवं अनुशासन बनाए रखें।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संपूर्ण खेल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने,निर्धारित अंतराल पर व्यापक सफाई कार्य कराने तथा प्रत्येक सप्ताह श्रमदान गतिविधि आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे खेल परिसर स्वच्छ,सुरक्षित एवं आकर्षक बना रहे। इस अवसर पर आईएएस प्रशिक्षु उमेश कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शाशि) सुमित्रा पंवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

समान नागरिक संहिता को लेकर प्रारूप समिति ने सुने नागरिकों के सुझाव

July 8, 2026