14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर
शिविर में देशभर के 35+ आचार्य देंगे परामर्श
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर। महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती के अवसर पर सोमवार 14 जुलाई को प्रातः 9 से दोपहर 2:15 बजे तक पांच बत्ती स्थित एक होटल में निःशुल्क ज्योतिष एवं परामर्श शिविर आयोजित होगा।
सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र द्वारा श्याम भक्ति सेवा संस्थान और मारवाड़ प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित यह 10वां शिविर है,इसमें देशभर की 35 से अधिक ज्योतिष विधाओं के अनुभवी आचार्य निःशुल्क मार्गदर्शन देंगे।
ये मिलेगा शिविर में
वैदिक ज्योतिष,केपी ज्योतिष,अंक ज्योतिष, हस्तरेखा,वास्तु,टैरो कार्ड, फेस रीडिंग,जन्मपत्री विश्लेषण सहित विविध विधाओं परामर्श। जातक डिजिटल पंजीकरण के बाद किन्हीं 3 आचार्यों से निःशुल्क सलाह ले सकेंगे।
प्रमुख विशेषज्ञ
दिल्ली,जयपुर,उज्जैन, बीकानेर,कर्नाटक सहित अन्य शहरों से आएंगे। स्थानीय स्तर पर जोधपुर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य भी शामिल रहेंगे।
पंजीकरण
डिजिटल लिंक के लिए किशोर सिंह पंवार- 9829279273 से संपर्क करें। पिछले 9 शिविरों में हजारों लोगों को लाभ मिल चुका है। आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
