Doordrishti News Logo

अधिवक्ताओं के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बार कौंसिल आफ राजस्थान कोविड-19 समिति की बैठक

जोधपुर, राज्य सरकार से प्राप्त 10 करोड़ रूपए की राशि के वितरण से सम्बंधित बार कौंसिल ऑफ राजस्थान (कोविड-19) समिति की बैठक जगमाल सिंह चौधरी,संयोजक की अध्यक्षता में बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के कार्यालय, जोधपुर में आयोजित की गई, जिसमें सदस्य नवरंग सिंह चौधरी, चिरंजीलाल सैनी, सुनील बेनीवाल एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता पंकज शर्मा (महाधिवक्ता के नोमीनी) ने भाग लिया तथा विशेष आमंत्रित सदस्य सुशील कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

समिति द्वारा आज 10 अधिवक्ताओं की कोविड से ग्रसित रहते हुए मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार विमर्श कर उनका निस्तारण करते हुए दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता की राशि स्वीकृत की गई। 74 अधिवक्ताओं को जो कोविड से ग्रसित होने के कारण अस्पताल में भर्ती रहे उनसे प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार विमर्श कर उनका निस्तारण करते हुए उन्हें अठारह लाख पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता की राशि स्वीकृत की गई। 534 अधिवक्ताओं को जो कोविड से ग्रसित होने के कारण होम आईसोलेशन में रहे उनसे प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार विमर्श कर उनका निस्तारण करते हुए उन्हें तिरेपन लाख चालीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता की राशि स्वीकृत की गई। 56 विभिन्न बार संघों के जरिए जरूरतमंद अधिवक्ताओं से प्राप्त 1107 आवेदन पत्रों का निस्तारण करते हुए समिति द्वारा पचपन लाख पैतीस हजार रूपए की राशि की आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। इस प्रकार समिति द्वारा कुल एक करोड़ सैतीस लाख पच्चीस हजार रूपए राशि की स्वीकृती प्रदान की गई।

समिति द्वारा इससे पूर्व चार करोड़ ईक्यावन लाख दस हजार रूपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी हैं। इस प्रकार राज्य सरकार से प्राप्त 10 करोड़ रूपए की राशि में से लगभग पांच करोड़ अठयासी लाख पैतीस हजार रूपए की राशि समिति द्वारा आज तक स्वीकृत की जा चुकी है।

बार कौंसिल आॅफ राजस्थान की पंजीयन समिति की बैठक भी बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के कार्यालय में चिरंजीलाल सैनी की संयोजकता में सम्पन्न हुई। पंजीयन समिति द्वारा करीब 350 नए अधिवक्ताओं का पंजीयन किया गया। पंजीयन समिति के सदस्यगण डाॅ. सचिन आचार्य भी बैठक में उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026