Doordrishti News Logo

बच्चे के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं,पुलिस ने फिर खंगाली बबूल की झाड़ियां

जोधपुर,शहर के विवेक विहार इलाके में सेक्टर-के में रेल पटरियों से कुछ दूरी पर सोमवार सुबह एक बालक का नग्न हालत में शव को लेकर आज दूसरे दिन भी उसके ऊपरी हिस्से की तलाश जारी रखी। मगर पुलिस को सुराग हाथ नहीं लगा। ऐसे में बच्चे की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने फिर से बबूल की झाडिय़ों को खंगाला। मगर उसका ऊपरी हिस्सा नहीं मिल पाया।

सोमवार सुबह सूचना मिली कि विवेक विहार में सेक्टर के स्थित रेलवे ट्रेक से कुछ दूरी पर एक बच्चे का शव पड़ा है जो नीचे का हिस्सा ही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि ट्रेन से कटा है और दो हिस्सों बंट गया है। नीचे का हिस्सा मिला है मगर ऊपरी हिस्सा नहीं मिला है। जिसकी भी तलाश चल रही है। एफएसएल टीम को बुलाया गया था। जानवरों द्वारा खाने वाली बात से इंकार किया गया, ऐसा प्रतीत नहीं होता कि जानवरों ने नोंचा हो। बच्चे की उम्र भी तकरीबन 8-10 साल हो सकती है। नग्न हालत में बच्चे का शव मिलने से पुलिस भी पेशोपेश में है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

विद्यार्थियों ने आरटीओ ड्रेनेज प्रोजेक्ट का किया एक्सपोजर विजिट

April 28, 2026

अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 16 मई को

April 28, 2026

जोधपुर-रेवाड़ी व सालासर सुपरफास्ट ट्रेनें फिर पटरी पर

April 28, 2026

यार्ड रीमॉडलिंग के कारण जोधपुर की 3 ट्रेनें आंशिक रद्द

April 28, 2026

उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य कार्यालय अधीक्षक (चिकित्सा) सम्मानित

April 28, 2026

तीन मिनट की देरी और बज जाएगा अलार्म,रेलवे का नया सख्त पहरेदार एसपीएयू

April 28, 2026

ऐश्वर्या कॉलेज के संतोष पंडित का इंफोसिस में 20 लाख के पैकेज पर चयन

April 28, 2026

आर्मी जवान के घर से 12 लाख का सोना और तीस हजार की नगदी चोरी

April 28, 2026

आयुर्वेद विवि.की होम्योपैथिक चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत

April 28, 2026