रॉयल्टी ठेके पर लाखों का गबन करने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश से पकड़ लाई पुलिस

रॉयल्टी ठेके पर लाखों का गबन करने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश से पकड़ लाई पुलिस

कोर्ट मे किया पेश, जेल भिजवाया

जोधपुर, शहर के प्रताप नगर रॉयल्टी ठेके पर लाखों का गबन करने वाले एक शातिर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के मुरैना से गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। आरोपी के साथ दो अन्य सहयोगियों की पुलिस को अब तलाश है।

प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि घटना के संबंध में उम्मेद नगर मथानिया निवासी राजूसिंह पुत्र भोमसिंह की तरफ से गए साल रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसका एक रॉयल्टी ठेका प्रताप नगर चुंगी नाके के पास चलता है। इस पर ठेका कर्मी मध्यप्रदेश क मुरैना स्थित हीरपुर का रहने वाला दिनेश सिंह पुत्र  चंद्रभान सिंह के  साथ दो अन्य अजय सिंह एवं रिछपाल सिंह भी काम करते थे। इन लोगों ने रॉयल्टी ठेके पर आने वाली रशीदों में हेरफेर कर 4 लाख के आसपास का गबन कर रमक को हड़प लिया।

यह लोग उसके ठेके पर 1 सितंबर 21 से 31 अक्टूबर 21 तक कार्यरत रहे। पता लगने पर उन्हें हटा दिया गया। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि घटना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपी मध्यप्रदेश के मुरैना हीरपुर निवासी दिनेश सिंह पुत्र चंद्रभान को गिरफ्तार कर लाया गया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts