Doordrishti News Logo

रेलवे कॉलोनी से पकड़ी गाय नांदड़ी गौशाला ले गए,भारी हंगामा हुआ

  • पशु मालिक ने शास्त्रीनगर थाने में शिकायत
  • बनाड़ थाने में राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

जोधपुर,रेलवे कॉलोनी से पकड़ी गाय नांदड़ी गौशाला ले गए,भारी हंगामा हुआ।शहर के रोटरी सर्किल के पास में रेलवे डीएस कॉलोनी में शुक्रवार को नगर निगम दक्षिण ने आवारा पशुओं की धरपकड़ की थी। जिस पर एक पशु मालिक की गाय को पकड़ कर नांदड़ी गौशाला ले जाया गया। जहां गाय को छुड़ाने के समय काफी हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ें – अवैध बजरी से भरे दो डंपर व ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त,चार गिरफ्तार

पशु मालिक का आरोप था कि निगम का काउ केचर दस्ता शराब के नशे में आया और परिवार के लोगों से अभद्र व्यवहार किए जाने के साथ गाय को नांदड़ी गौशाला लेकर चला गया। नांदड़ी गौशाला में हुए हंगामे को लेकर काउ केचर प्रभारी ने राजकार्य मेें बाधा डालने का केस दर्ज कराया है।

दरअसल शुक्रवार को रेलवे डीएस कॉलोनी रोटरी चौराहा के पास में नगर निगम दक्षिण का दस्ता आवारा पशुओं को पकडऩे आया था। तब एक गाय को पकड़ गया मगर लोगों का आरोप था कि गाय को छोडऩे की एवज में दस्ते में आए कर्मचारी ने तीन हजार रुपए रिश्वत ली है। मगर इसके बाद दस्ते ने दूसरी गाय को पकड़ा तो विरोध जताया गया।

परिवार के लोग विरोध जताते हुए नांदड़ी गौशाला तक पहुंच गए। जहां पर काफी गहमागहमी का माहौल बन गया। गाय को छुड़ाने के लिए मालिक ने वहां पर वीडियो तक बनाया और निगम दस्ता कर्मचारियों पर रिश्वत लिए जाने का आरोप लगाया। यह भी आरोप था कि महिला के पैर पर गाड़ी को चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। अंतत: उनकी गाय को नहीं छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें – रेलवे अस्पताल में महिला की नाक से निकाली 5 सेंटीमीटर की पथरी

नगर निगम दक्षिण के काउ केचर प्रभारी अशोक चौधरी ने राजकार्य में बाधा डालने एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। बनाड़ पुलिस जांच में जुटी है।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026