Doordrishti News Logo

लव मैरिज के बाद कोर्ट पहुंचे दंपती, महिला को परिजन अपहरण कर ले गए

जोधपुर,राजस्थान हाईकोर्ट नया परिसर के गेट पर लव मैरिज करने वाला दंपती यहां पर पहुंचा। लडक़ी के परिजन गाडिय़ों में भर कर आए आए उसका अपहरण कर ले गए। पति ने हत्या न कर दें इस आशंका में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि इस बारे मेें मूलत: मुंबई बोरीवली महाराष्ट्र हाल रानीवाड़ा चिमननगर निवासी अशोक कुमार पुत्र गोवाजी जाट ने रानीवाड़ा हीरपुरा की एक लडक़ी से आर्य समाज में शादी की है। वह इस शादी को लेकर हाईकोर्ट नया परिसर में सुरक्षा की गुहार के लिए पास बनवाने के लिए गेट संख्या 1 पर था। उसकी पत्नी भी साथ थी।

इसे भी पढ़िए- हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य-मुख्यमंत्री

29 मार्च की दोपहर एक से डेढ़ बजे की बीच में दो गाडिय़ों में पंद्रह बीस व्यक्ति सवार होकर आए और उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ उठाकर ले गए। पीडि़त ने आशंका जताई कि उसके ससुराल से ससुर और काकी ससुर सहित अन्य लोग आए थे।
रिपोर्ट में पीडि़त ने अपने ससुर भीखाराम,काकी ससुर कृष्णा आदि पर अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। कुड़ी भगतासनी थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

इस ब्ल्यू लाइन को क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: