Doordrishti News Logo

हिस्ट्रीशीटर के भाई ने धमकाया,की मारपीट

-माममे में पैरवी और राजीनामे का दबाव

जोधपुर,पाली जिले के एक व्यक्ति के साथ हिस्ट्रीशीटर के भाई और उसके परिचितों ने मामले में पैरवी नही करने और राजीनामे का दबाव बनाते हुए मारपीट की। डरा धमका कर खाली स्टांप पर हस्ताक्षर करवाए। पीडि़त ने इस बाबत कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि पाली औद्योगिक नगर में शक्ति नगर के रहने वाले हितेश पुत्र बंशीलाल मेवाड़ा की तरफ से केस दर्ज करवाय गया।

यह भी पढ़ें- कार से उतर कर पहाड़ियों में भागे आरोपी,सर्च कर घेराबंदी में पकड़ा

इसमें बताया कि वह बुधवार को जोधपुर आया हुआ था। सुबह वह अपने ससुराल मंडोर गया था। बाद वापिसी वह अपनी गाड़ी लेकर पाली बाइपास झालामंड होते हुए पाली जा रहा था। तब रास्ते में कुलदीपसिंह, ओंकारसिंह,गोविंद आदि स्कार्पियो में सवार होकर आए। इन लोगों ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट की और अपने भाई के मामले में पैरवी करने से मना करने के साथ राजीनामे का दबाव बनाया। राजीनामे का मना किए जाने पर मारपीट की फिर खाली स्टांप पर हस्ताक्षर करवाए। कुलदीप के साथ वाले गोविंद से उसका किसी मामले को लेकर विवाद भी है। वक्त घटना गोविंद भी इनके साथ था। परिवादी का आरोप है कि कुलदीप सिंह एक हिस्ट्रीशीटर का भाई है। घटना को लेकर कुड़ी पुलिस की तरफ से अब जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे हैं।

एप इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026